फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू में जुआ खेलते पुलिस ने पकड़े पांच लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बालू में जुआ खेलते पकड़े पांच लोग
विज्ञापन

पुलिस ने केस किया दर्ज, मौके से बरामद की 21040 रुपये की रकम
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। बालू बाजार में पुलिस ने जुआ खेलते पांच लोगों को दबोचा है। पुलिस ने मौके से 21040 रुपये और ताश के पत्ते बरामद किए है। पुलिस ने सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार शाम के समय पुलिस चौकी सुल्तानपुर की टीम चंबा कॉलेज सुल्तानपुर के समीप गश्त कर रहे थे। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि बालू मंदिर के समीप कुछ लोग ताश खेल रहे है। पुलिस ने सूचना मिलते ही बालू में दबिश दी। यहां पवन कुमार, जीवन, पवन कुमार, हमीद बेग और हेमराज को ताश के पत्तों को साथ जुआ खेलते हुए पकड़े गए। पुलिस ने दांव पर लगी 21040 रुपये की रकम को भी बरामद किया। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें