फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढांक में गिरने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तीसा (चंबा)। चुराह की गुवाड़ी पंचायत के डडवाड़ी गांव के रहने वाले व्यक्ति की ढांक में गिरने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान रोशन लाल पुत्र नरसिंह निवासी गांव डडवाड़ी गांव गुवाड़ी के रूप में हुई है। वह घर से रोजाना मजदूरी के लिए दूसरे इलाके में जाता था। मंगलवार को भी सुबह के समय वह मजदूरी करने के लिए घर से निकला। मगर शाम को वह घर नहीं लौटा। रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने सभी संबंधियों से उसके बारे में पूछताछ की। मगर कहीं पर भी उसके होने की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन


बुधवार सुबह के समय जब न्यू फाटी गांव के लोग खेेतों में जा रहे थे। वहां पर उन्हें एक शव दिखाई दिया। जब लोगों ने नजदीक जाकर देखा तो वह शव रोशन लाल था। वह रात को पगडंडी से नीचे गिरकर खेत में पहुंच गया था। सिर पर गहरी चोट लगने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव की सूचना पंचायत प्रधान को दी। पंचायत प्रधान परवीन कुमार ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तीसा अस्पताल पहुंचाया। यहां पर पोस्टमार्टम के लिए शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में मृतक के परिजनों के बयान कलमबद्घ किए। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि पगडंडी से गिरने से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें