फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-साहो मार्ग पर कार में पकड़ी चार पेटी अवैध शराब

विज्ञापन
wine - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

साहो (चंबा)। चंबा-साहो मार्ग पर सरोथा नाला के पास पुलिस ने कार से चार पेटी अवैध शराब बरामद की है। इस मामले में दो लोगों को अवैध शराब ले जाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया। इन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार चंबा थाना पुलिस टीम ने सरोथा नाला में नाका लगाया था। इस दौरान वहां से गुजरने वाले हर वाहन की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एचपी 48-4920 नंबर की कार भी वहां आई। इसमें चमन और संजय कुमार सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जब गाड़ी की चेकिंग की तो उसके भीतर चार पेटी अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है। इसके साथ ही दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें