फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुन्नूहट्टी में साढ़े सात किलो चरस पकड़ी

विज्ञापन
charas shimla - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चुवाड़ी (चंबा)। चंबा जिले के चुवाड़ी पुलिस ने तुन्नूहट्टी बैरियर में पंजाब की गाड़ी से सात किलो 56 ग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में अमृतसर के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि चरस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया गया है। यह कार्रवाई स्टेट नार्कोटिक्स क्राइम कंट्रोल यूनिट ने की है। इसके साथ ही जांच एजेंसी ने इस बात की छानबीन शुरू कर दी है आरोपी चरस की खेप कहां से लेकर आया था और इसे कहां ले जाने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार चुवाड़ी पुलिस ने मंगलवार दोपहर एक बजे तुन्नूहट्टी के पास नाका लगाया था। इस दौरान वहां से गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग की रही थी। इस दौरान गाड़ी नंबर पीबी 02-बीटी 4588 सामने से आ रही थी। इस गाड़ी को दलीप कुमार निवासी गली नंबर गिलवाली गेट (अमृतसर) चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने चेकिंग के दौरान चालक को गाड़ी रोकने को कहा। पुलिस जब गाड़ी की चेकिंग कर रही थी, तो चेकिंग के दौरान गाड़ी की डिक्की से सात किलो 56 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को जब्त कर लिया। इसके साथ ही चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें