पर्यटकों ने बैंक मैनेजर समेत तीन हॉकी डंडों से पीटा
चंबा-चुवाड़ी मार्ग की घटना, पिस्टल दिखाकर वारदात को दिया अंजाम
पंजाब के सभी पर्यटक, एक पुलिस में सब इस्पेंक्टर
अमर उजाला ब्यूरो
चुवाड़ी(चंबा)। चंबा-चुवाड़ी मार्ग पर गाड़ियों के पास को लेकर पंजाब के आधा दर्जन युवकों ने पिस्टल दिखाकर बैंक मैनेजर सहित दो अन्य युवकों की पहले बेरहमी से पिटाई कर डाली। आरोपियों में एक पंजाब पुलिस को सब इंस्पेक्टर भी बताया जा रहा है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही सिहुंता पुलिस को सूचित कर सभी आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने पंजाब के युवकों व पीड़ित बैंक मैनेजर सहित युवकों के बयान पुलिस दर्ज कर रही थी।
जानकारी अनुसार को-ऑपरेटिव बैंक में कार्यरत बैंक मैनेजर अनूप शर्मा पुत्र प्रेम चंद शर्मा निवासी कांगड़ा सोमवार को जिला मुख्यालय चंबा में आयोजित बैठक में भाग लेकर चुवाड़ी के जा रहा था। चंबा-जोत-चुवाड़ी मार्ग पर तलाई नामक स्थान पर पंजाब नंबर की एक जीप और इनोवा कार से पास लेना चाहा। लेकिन, उन्होंने बैंक मैनेजर को पास नहीं दिया। इस बाद को लेकर युवकों ने खुली जगह पर बैंक मैनेजर की गाड़ी के आगे गाड़ियां खड़ी कर दी। इसके बाद पंजाब के युवकों ने वाहनों से हॉकी, डंडे निकाल पिस्टल दिखाकर बैंक मैनेजर और उनके साथ गाड़ी में सवार राजवीर सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी नूरपुर को बाहर निकाल कर उनकी बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। इतने में जोत की तरफ से चुवाड़ी के लिए आ रहे एक अन्य व्यक्ति ने जब उन्हें मारपीट करने से मना करने की बात कही तो पंजाब के युवकों ने उसकी भी धुनाई कर दी। इसके साथ सभी मौके से फरार हो गए। इसके बाद बैंक मैनेजर ने पुलिस थाना चंबा में घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही चंबा पुलिस ने चुवाड़ी थाना में संपर्क साध पंजाब के युवकों को पकड़ लिया है। इसके बाद पुलिस पंजाब के युवकों को थाने लेकर आई। पंजाब के युवकों में एक युवक पंजाब पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात बताया जा रहा है।