फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीटनाशक युक्त पानी पीने से भेड़पालक की मौत

विज्ञापन
death shimla - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। विकास खंड मैहला के तहत ग्राम पंचायत जांघी निवासी कीटनाशक का छिड़काव करने के दौरान इससे युक्त पानी पीने से व्यक्ति की मौत हो गई। अछरू भेड़पालक था। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अछरू राम (55) पुत्र महंत निवासी गांव बाथरी ग्राम पंचायत जांघी चंबा के रूप में हुई।

जानकारी के अनुसार अछरू राम भेड़पालक था। रविवार को वह भेड़ों पर कीटनाशक दवाई का छिड़काव कर रहा था। मगर अछरू राम ने जब कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था तो उसने दवाई युक्त पानी पी लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन


परिजनों को इस बारे सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उपचार देना शुरू किया। मगर उसके शरीर में कीटनाशक दवा फैल चुकी थी।

इसके चलते इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस थाना चंबा को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। परिजनों ने इसमें किसी तरह का शक जाहिर नहीं किया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह पहुंचाया। जहां शव को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाने की औपचारिकताओं को पूरा कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें