अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। तीसा थाना के तहत पुलिस अवैध शराब का कारोबार करने वाले लोगों पर शिकंजा कसा है। इसके तहत पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान अलग-अलग मामलों में 646 अवैध रूप से शराब की बोतलें बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। छह मामलों में से चार मामलों में अवैध शराब पधर मेले में लगे स्टॉलों से बरामद की गई।
इन छह मामलों में से पुलिस को बड़ी कामयाबी कपाड़ी मोड़ के समीप लगी। पुलिस चौकी नकरोड़ की टीम उक्त मोड़ पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। तलाशी के दौरान एक जीप को तलाशी के लिए रूकवाया। जांच के दौरान चालन ने अपना नाम रविंद्र कुमार निवासी कोटी बताया। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो इसमें से 49 गत्ता पेटी (588) बोतलें शराब की बरामद की। इसके अलावा पुलिस ने एक चाय की दुकान चला रहे शख्स ो के कब्जे से चार बोतल शराब बरामद की।
मेले के स्टॉलों से पकड़ी शराब
चार अन्य मामले पधर मेले में सामने आए। यहां मेले के दौरान मस्तराम के स्टॉल से नौ, तारा चंद के स्टॉल से 17, राजेंद्र के स्टॉल से 12 और प्रेम सिहं के स्टॉल से 16 बोतलें शराब की बरामद की गई है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है।