फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवदार लकड़ी चोरी करने के मामले का चौथा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। देवदार की लकड़ी चोरी करने के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 19 जून को लचोड़ी-तेलका मार्ग पर छुद्रा के पास पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान जीप से देवदार के 15 स्लीपर बरामद किए थे। इस दौरान चालक को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इसके बाद मामले की जांच शुरू की, तो इसमें चार लोगों के नाम सामने आए।
विज्ञापन


पुलिस ने इससे पहले तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन एक आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा था। उसे पुलिस ने रविवार को दबोच लिया। आरोपी की पहचान राकेश कुमार राज निवासी जसोह सलूणी के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि देवदार की लकड़ी चोरी करने के मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें