चंबा। जिला पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने वाले लोगों को शिकंजा कस दिया है। पुलिस थाना चंबा, चुवाड़ी ने अलग-अलग मामले दर्ज किए। पहला मामला पुलिस थाना सदर चंबा का है। यहां पुलिस मंगला की तरफ गश्त पर थी, तो सूचना मिली कि मंगला में होशियार दुकान में अवैध रूप से शराब बेचता है।
सूचना मिलते ही पुलिस थाना सदर चंबा के पुलिस दल ने उपरोक्त की दुकान पर दबिश दी, तो तलाशी के दौरान दुकान से करीब पांच बोतल शराब बरामद की। दूसरे मामले में पुलिस चौकी बकलोह का पुलिस दल ममूल पहले दिन की तरफ गश्त पर था। जब पुलिस टीम कर्म चंद निवासी ममूल की दुकान के पास पहुंचा तो कर्म चंद पुलिस दल को देखकर घबरा गया। शक के आधार पर दुकान की तलाशी ली गई तो इस दौरान दुकान के भीतर चार बोतल देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।