फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से मोबाइल फोन छीना, एक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। युवती से एक्टिवा सवार दो युवक मोबाइल छीन कर फरार हो गए। थाना पीएयू पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथी की तलाश की जा रही है। गोल्डन सिटी निवासी हरप्रीत कौर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 16 जून की शाम को अपनी एक्टिवा पर डीएमसी अस्पताल से घर लौट रही थी। पीएयू गेट नंबर चार पक वह कॉल सुनने के लिए रुक गई। उसी समय एक्टिवा पर सवार दो युवक आए और उसका फोन छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने सूचना मिलते ही एक्टिवा का नंबर ट्रेस किया। इसके आधार पर पुलिस ने बसंत नगर निवासी हनी हंस को काबू किया। उसके साथी की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें