किहार(चंबा)। पुलिस थाना किहार की टीम ने कैला मोड़ के समीप नाकाबंदी के दौरान एक निजी कार से पांच पेटी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इसके साथ ही आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना किहार की टीम कैला मोड के समीप नाकांबदी पर थी। इस दौरान सड़क से गुजरने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इस दौरान कैला मोड़ की तरफ से आ रही एक गाड़ी को तलाशी के लिए रोका गया।
इसे वीरेंद्र सिंह निवासी सिंगाधार चंबा चला रहा था। जब पुलिस टीम ने गाड़ी की तलाशी ली तो इसके भीतर साठ बोतल देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने चालक से शराब के मांगे। लेकिन वह कोई दस्तावेज और परमिट नहीं दिखा सका। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत किहार थाना में मामला दर्ज कर लिया है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है।