फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दर्जन मनचले दो पहिया वाहनों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चौंतडा मोहल्ला में मनचले दोपहिया वाहन चालकों पर पुलिस ने शुक्रवार को शिकंजा कसा। यातायात पुलिस ने शुक्रवार को कन्या पाठशाला के पास नाका लगाया। इस दौरान बिना हेलमेट, तेज गति से चलने वाले दोपहिया वाहन चालकों के चालान काटे।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस को एक शिकायत पत्र दिया था। इसके चलते पुलिस ने स्कूल के पास नाका लगाकर एक दर्जन दोपहिया वाहन चालकों के चालान काटे। यातायात पुलिस प्रभारी राकेेश कुमार ने बताया कि शहर की गलियों में दोपहिया वाहन चालकों ने अपना आतंक मचा रखा था। इसको लेकर लोगों की शिकायतें उन्हें मिलीं। इसी के आधार पर शहर की सभी गलियों में पुलिस ने अपनी दबिश बढ़ा दी है। बिना हेलमेट व तेज गति से चलने वाले दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। मनचले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें