फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से देसी शराब की 24 पेटियां बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
किहार (चंबा)। तीसा के जनूह में एक दुकान से पुलिस ने अवैध शराब की 24 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने अवैध शराब को जब्त कर दुकानदार के खिलाफ तीसा थाना में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को तीसा पुलिस टीम गश्त कर रही थी। गुप्त सूचना मिली कि कमल कुमार पुत्र ब्रिज लाल गांव जनूह डाकघर गनेड तहसील चुराह ने अपनी दुकान में अवैध शराब रखी हुई है। पुलिस ने तलाशी ली तो दुकान से देसी शराब की 24 पेटियां बरामद कीं। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने कहा कि अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने मुहिम छेड़ रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें