चंबा। होली में गैमन कंपनी में काम करने वाला एक कर्मचारी खाई में गिरने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान मंटूश पुत्र खारूख वर्मा निवासी असम के रूप में हुई है। शनिवार को वह काम पर जा रहा था। इसी दौरान उसका पांव फिसल गया और वह खाई में गिर गया। अन्य कर्मचारियों ने उसे खाई से बाहर निकाला। एंबुुलेंस में चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि घायल की हालत में काफी सुधार है।