कियाणी (चंबा)।
कियाणी पंचायत में चोर गिरोह सक्रिय है। इसके चलते ग्रामीण वाहन सड़क किनारे पार्क करने में गुरेज कर रहे हैं। बीते दिनों हमलोग गांव में सड़क किनारे खड़ी बाइक का पिछला टायर चोर ले गए।
बाइक के वाहन मालिक दिनेश शर्मा ने इस बारे चंबा थाना में शिकायत भी दर्ज करवाई है। इसके बावजूद चार दिन का समय बीत जाने के बाद भी चोरी का सुराग हाथ नहीं लगा है। दिनेश ने बताया कि इससे पहले भी सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों से पेट्रोल और डीजल चोरी होने के मामले प्रकाश में आए हैं। लेकिन पुलिस की ओर से कोई बड़ी कार्रवाई नहीं कर पाई है। उन्होंने बताया कि बाइक का टायर चोरी होने की शिकायत 23 अप्रैल को दर्ज करवाई थी। दिनेश ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि जल्द से जल्द चोरों को पकड़ा जाए। साथ ही क्षेत्र में पुलिस गश्त लगाई जाए। ताकि यहां चोरी की वारदातों पर विराम लग सके। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। कहा कि पुलिस इस मामले की छानबीन कर ही है।