फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश निकालने के लिए रच डाली बेटे के अपहरण की साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। जिले में आपसी रंजिश के चलते एक दंपति ने अपने ही बेटे के अपहरण की झूठी साजिश रच डाली। इसका मकसद गांव शख्स को झूठे मुकद्दमे में फंसाकर तंग करना था। पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद किशोर को चाचा के घर से बरामद कर लिया है। पूरे मामले का पटाक्षेप होने के बाद पुलिस ने परिजनों के खिलाफ ही झूठा केस दर्ज गुमराह करने का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार दो फरवरी को मोहम्मद रफी ने दस वर्षीय बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसमें उन्होंने एक शख्स पर अपहरण का शक जाहिर किया था। पुलिस ने मामले को लेकर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि दस वर्षीय महबूब सिल्लाघ्राट में अपने रिश्तेदारों के पास है। मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने महबूब को सिल्लाघ्राट में मोहम्मद रफी के भाई यूसुफ के घर से बरामद किया।

छानबीन में सामने आया है कि मोहम्मद रफी और पत्नी ने जानबूझकर कर अपने बेटे को उक्त जगह छिपाया था। ताकि जमीनी विवाद को लेकर नूर हसन को इस मामले में परेशान किया जा सके।
विज्ञापन


इसको लेकर पूरी साजिश रची गई। यह तथ्य सामने आने के बाद पुलिस ने महबूब को परिजनों के हवाले कर दिया है। जब कि पुलिस को गुमराह करने पर मामला दर्ज किया है। वहीं पुलिस भी इस पूरे मामले से सकते में हैं। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें