फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी ने कराई छेड़छाड़ के बाद परिवार पर हमले की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ के बाद परिवार पर हमले की डीजीपी ने कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

बरेली। बेटी के साथ छेड़छाड़ करके परेशान करने वाले को पिता ने जेल भिजवाया, लेकिन उसने जमानत पर आने के बाद परिवार पर हमला कर दिया। पीड़ित परिवार थाने के चक्कर काटता रहा, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। हारकर उसने डीजीपी कार्यालय को पत्र भेजा। इसके बाद आनन-फानन में इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। सैदपुर हाकिंस के एक परिवार के मुताबिक उनकी बेटी से छेड़छाड़ होने के बाद पुलिस ने आरोपी विक्की को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। जमानत पर बाहर आने के बाद उसने लड़की को अगवा करने की कोशिश की। विरोध करने पर घर में घुसकर परिवार से मारपीट की। इज्जतनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो पीड़ित परिवार ने डीजीपी का पत्र लिखा था। इसके बाद थाने में विक्की, राजपाल, राजकुमार, पप्पू श्रीवास्तव, शीतल और रिंकू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। इंस्पेक्टर कमरुल हसन के मुताबिक परिवार के आरोपों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें