फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, दो भाई घायल

विज्ञापन
accident shimla - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

साहो  (चंबा)। साहो-सराहन मार्ग पर चनेरा के पास पिकअप दुर्घटनाग्र्रस्त होने से दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान लक्ष्मण कुमार और मनोज कुमार पुत्र पूर्ण चंद निवासी गांव देहरा डाकघर साहो के रूप में हुई है। लक्ष्मण सिंह की हालत को देखते हुए उसे चंबा से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जबकि मनोज कुमार का इलाज चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार लक्ष्मण और मनोज कुमार पिकअप से सराहन की तरफ जा रहे थे। जब वह चनेरा गांव में के पास पहुंचे, तो गाड़ी चला रहे लक्ष्मण कुमार ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। इससे गाड़ी सड़क से नीचे 100 मीटर गहरी खाई में जा पहुंची। हादसे में गाड़ी चकनाचूर हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना एंबुलेंस और पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। यहां से एंबुलेंस के जरिये उन्हें इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद मनोज को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। जबकि लक्ष्मण की हालत को देखते हुए टांडा रेफर किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि साहो-सराहन मार्ग पर पिकअप दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें