फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग के अपहरण और बरामदगी के बाद नौगांव बाजार में बवाल, जमकर तोड़फोड़ और आगजनी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांव (उत्तरकाशी)। बीते बृहस्पतिवार को लापता हुई नाबालिग करीब बीस घंटे बाद होली के दिन एक कबाड़ी के घर रस्सी से बंधी मिली। लड़की को कैद से छुड़ाकर स्थानीय लोगों ने नगर में जमकर बवाल किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कबाड़ी के घर में तोड़फोड़ करने के साथ ही चार वाहनों को आग लगा दी। सांप्रदायिक हिंसा के हालात को देखते हुए यहां अतिरिक्त पुलिस बल और पीएससी तैनात करनी पड़ी। डीएम एवं एसपी के मौके पर पहुंचने व आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम को नौ वर्षीय बच्ची घर का कुछ सामान लेने के लिए पास की दुकान पर गई थी। उसके नहीं लौटने पर परिजनों ने देर शाम नौगांव पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शुक्रवार को होली वाले दिन होली खेल रहे बच्चों को सुबह करीब साढ़े दस बजे कबाड़ का कारोबार करने वाले मोहम्मद अनस के कमरे से बचाओ-बचाओ की आवाज सुनाई दी। तब स्थानीय लोगों ने दरवाजा खोलकर देखा तो लापता बच्ची बाथरूम में रस्सी से बंधी मिली। इससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लड़की को कैद से आजाद कराने के बाद लोगों ने कबाड़ी के घर के सामान पर आग लगा दी।
यहां से जुलूस की शक्ल में निकली भीड़ ने समुदाय विशेष के ठिकानों को निशाना बनाकर जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की। भीड़ ने दो बाइक व दो कारों को आग लगा दी। मौके पर पहुंचे दमकल वाहन को भी आग नहीं बुझाने दी। मामला शांत कराने पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक को भी जनाक्रोश के चलते बैरंग लौटने को मजबूर हुए। इस दौरान लोगों ने चौकी का घेराव कर अपहरणकर्ता की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। मामले को सांप्रदायिक रंग लेते देख यहां तत्काल अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए। इसके बावजूद लोगों का गुस्सा नहीं थमा। शाम करीब चार बजे डीएम डा. आशीष चौहान एवं एसपी ददनपाल ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। अपहरण के आरोप में दो युवकों की गिरफ्तारी के बाद ही लोगों का गुस्सा शांत हुआ। हालांकि अब भी यहां माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें