फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में बाइक स्किड होने से दो युवक घायल

विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo pic
विज्ञापन
चंबा।
विज्ञापन

सुल्तानपुर में वीरवार देर रात एक बाइक हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि दूसरे सवार को मामूली चोटें आई हैं। चालक जितेंद्र निवासी सलूणी को टांडा रेफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार वीरवार रात जितेंद्र बाइक पर बालू होकर सुल्तानपुर की तरफ जा रहा था। उसके साथ रवि कुमार पुत्र उत्तम चंद निवासी साच भी सवार था। बाइक जब सुल्तानपुर के पास पहुंची तो चालक ने नियंत्रण खो दिया। बाइक स्किड हो गई।
विज्ञापन


दोनों सड़क पर गिर गए। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस से घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां से चालक जितेंद्र कुमार को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रवि कुमार काअस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि सुल्तानपुर बाइक हादसे में दो युवक घायल हुए हैं। एक को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें