फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालपुल के समीप नाकाबंदी कर पकड़ा चरस तस्कर

विज्ञापन
charas
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा।
पुलिस थाना खैरी के तहत लालपुल के समीप नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक चरस तस्कर को धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चार सौ ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने चरस तस्कर को शनिवार देर रात पकड़ा। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चरस तस्कर की पहचान बलदेव सिंह निवासी चकोदर, सलूणी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात पुलिस ने लालपुल के समीप नाकाबंदी की थी। इसी दौरान बलदेव सिंह लालपुल की ओर से आया और पुलिस को देखकर घबरा गया। भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने बलदेव को पकड़ लिया। पुलिस ने बलदेव सिंह की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बलदेव सिंह के कब्जे से चार सौ ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बलदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया और मामला दर्ज किया। एसपी चंबा डॉ. वीरेंद्र तोमर ने बताया कि खैरी पुलिस ने देर रात एक चरस तस्कर को पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से चार सौ ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें