फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काऊ गांव में 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरमौर (चंबा)।
चौबीया पंचायत के काऊ गांव में एक व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेंद्र कुमार (40) पुत्र पृथू राम निवासी काऊ के रूप में हुई है। वह रविवार को घर के साथ लगते जंगल में लकड़ी इकट्ठा करने गया था। उसी दौरान पांव फिसलने से वह 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। परिजन जब उसकी तलाश कर रहे थे। तो घर के पास खाई में उसका शव पड़ा मिला। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर हादसे का जायजा लिया। शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया। जहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस की शुरूआती जांच में हादसा पांव फिसलने से हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। इसमें परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। भरमौर थाना प्रभारी धर्म चंद ठाकुर ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। काउ गांव में सुरेंद्र कुमार की खाई में हुई मौत को लेकर भरमौर व्यापार मंडल ने शौक प्रकट किया है। व्यापार मंडल के प्रधान विनोद शर्मा ने बताया कि सुरेंद्र व्यापार मंडल का सदस्य भी था। व्यापार मंडल के महासचिव रंजीत शर्मा सहित सभी सदस्यों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता दी जाए।

पुलिस कर रही है जांच : डॉ. मोनिका
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें