फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर से धर्मशाला जा रही बस में यात्री से पकड़ी 134 ग्राम चरस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। भरमौर से धर्मशाला जा रही सरकारी बस में पुलिस ने एक यात्री से 134 ग्राम चरस पकड़ी है। चरस को जब्त करने के साथ यात्री को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार शनिवार रात मुख्य आरक्षी अनुज कुमार, मानद मुख्य आरक्षी सुभाष कुमार, आरक्षी विनोद, रोहित व मंजीत कुमार ने एनएच-154ए पर सामरा के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान वहां से गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। नाके के दौरान पुलिस ने भरमौर से धर्मशाला जा रही बस को चेकिंग के लिए रुकवाया। बस में बैठे यात्री लक्की पुत्र राजिंद्र निवासी सनोर डाकघर इंदौरा (कांगड़ा) के सामान की चेकिंग की गई तो 134 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस थाना डलहौजी में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि पुलिस ने बस में सवार एक यात्री से 134 ग्राम चरस पकड़ी है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें