चंबा। चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बैली के पास पुलिस ने राहगीर से 24 बोतलें अवैध शराब बरामद की हैं। राहगीर के खिलाफ पुलिस ने डलहौजी थाना में मामला दर्ज किया है। जानकारी अनुसार शनिवार शाम को पुलिस की टीम बैली के पास गश्त पर थी। इसी दौरान इंद्रजीत निवासी बैली हाथ में बैग लिए आया। वह पुलिस टीम को देखकर वहां से भागने का प्रयास करने लगा। इससे पुलिस को शक हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ा और बैग की तलाशी ली। बैग में 24 बोतलें अवैध शराब की बरामद हुईं। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि राहगीर से अवैध शराब पकड़ी है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।