फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा शहर के मोहल्ले में किराये के मकान से चोरी हुए 11 लाख रूपये

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर के सुराड़ा मोहल्ला में किराये के मकान में रह रहे एक परिवार के 11 लाख रुपयों पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया। हालांकि, चोरी की वारदात पांच जनवरी को हुई है लेकिन, पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस में दस जनवरी को करवाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस ने मकान का भी निरीक्षण किया है, जिससे चोरों को पकड़ने के लिए जरूरी साक्ष्य जुटाए जा सकें। पीड़ित परिवार ने जिन लोगों पर चोरी का शक जाहिर किया है, पुलिस उनसे भी पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भिंद्रो राम पुत्र लखीणू राम निवासी गांव कुड़था डाकघर प्लयूर चंबा लंबे समय से शहर के सुराड़ा मोहल्ला में किराये के मकान में रह रहा था। कुछेक दिन पहले वह अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शरीक होने के लिए परिवार सहित गए हुए थे। उन्होंने घर में अपने जरूरी कार्य के लिए 11 लाख की धनराशि रखी हुई थी। इससे पहले कि इस धनराशि का वह अपने कार्य में इस्तेमाल कर पाते, चोरों ने रात को उनकी गैर मौजूदगी में मकान में घुस कर 11 लाख की धनराशि को उड़ा लिया। इसके बारे में उन्हें तब पता चला, जब वह शादी समारोह में शरीक होने के बाद वापस अपने किराये के मकान में लौटे। यहां कमरे के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। जब उन्होंने अपने पैसे देखे तो अलमारी से पैैसे भी गायब थे। उन्होंने दस जनवरी को पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान छेड़ दिया है।
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि शहर के सुराड़ा मोहल्ला में किराये के मकान से 11 लाख की चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें