फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में गरजी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय में रैली निकाली। इस रैली में चंबा-कांगड़ा लोकसभा सांसद किशन कपूर, विस उपाध्यक्ष हंसराज, भटियात विस क्षेत्र के विधायक विक्रम जरयाल, जिला मार्केट कमेटी के चेयरमैन डीएस ठाकुर, एससी-एसटी बोर्ड के राज्य उपाध्यक्ष जयसिंह, भाजपा वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा सहित अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। भरमौर चौक से रैली का शुभारंभ हुआ। पूरे बाजार का चक्कर काटने के बाद परिधि गृह में रैली का समापन हुआ। जहां पर एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सांसद किशन कपूर ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून 2019 बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में प्रताड़ित धार्मिक अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने के भाजपा के वचन का क्रियान्वयन है। कांग्रेस देश के साथ धोखा कर वामपंथी विचारधाराओं का समर्थन कर रही है। इस अधिनियम से शरणार्थियों को भारत की नागरिकता मिलेगी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे कांग्रेस के बहकावे में न आएं बल्कि इस कानून का समर्थन करें। विस उपाध्यक्ष हंसराज ने भी इस बिल पर जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें