चंबा। कोलका-रठियार मार्ग पर बाठ के पास बाइक स्किड होने से युवक घायल हो गया। घायल की पहचान रोहित पुत्र चमन निवासी बाठ के रूप में हुई है। जोकि कोलका से बाठ की तरफ जा रहा था। बाठ के पास उसकी बाइक स्किड हो गई।
बाइक के साथ वह सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में उसे गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर लोगों ने उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने उसके जख्मों का उपचार किया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अस्पताल में जाकर घायल का बयान दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।