फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एक घंटे की मशक्कत के बाद टैंक से सुरक्षित निकाली गाय

Sun, 12 Jul 2026 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
करियां पंचायत में निर्माणाधीन टैंक में गिर गई थी गाय, रस्सी से बांधकर निकाली
विज्ञापन

रेस्क्यू टीम ने लेंटर और टैंक की दीवार को तोड़कर चलाया बचाव अभियान
-
टैंक के भीतर कैद एक बेजुबान की जिंदगी और बाहर उसे बचाने की जद्दोजहद... करियां पंचायत में रविवार सुबह ऐसा रेस्क्यू चला जिसने इंसानियत की मिसाल पेश कर दी। दमकल कर्मियों ने लेंटर तोड़कर रास्ता बनाया तो स्थानीय मुस्लिम युवा ने कंधे से कंधा मिलाकर बचाव अभियान में साथ दिया। एक घंटे की मशक्कत के बाद अंधेरे टैंक से गाय को सुरक्षित निकाल लिया गया।
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। दिन : रविवार, समय : सुबह 8:00 बजे, स्थान : करियां पंचायत का वार्ड नंबर सात। निर्माणाधीन टैंक के अंदर से गाय के रंभाने की आवाज आ रही है। स्थानीय लोग पहुंचे। उन्होंने गाय को टैंक में फंसा देखकर दमकल विभाग को फोन पर सूचना दी। सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मचारियों की रेस्कयू टीम 8:15 पर पहुंची। मुआयना करने के बाद टीम ने लेंटर तोड़कर गाय को निकालने का निर्णय लिया। टैंक के ऊपर बने छेद से गाय को खींचना नामुमकिन था। युवा साजन अली भी रेस्क्यू टीम की मदद करने के लिए पहुंचे। 8:20 पर रेस्क्यू दल ने लेंटर को तोड़ना शुरू किया। 9 बजे तक इसे तोड़ दिया था। टैंक की दीवार भी तोड़ दी गई। रास्ता बनाने के बाद कुछ कर्मचारी टैंक में घुसे और रस्सी से गाय को बांधा। बाहर खड़े कर्मचारियों ने रस्सी को खींचा। गाय को सुरक्षित निकाल लिया गया। रेस्क्यू को सफल बनाने में स्थानीय लोगों का भी सहयोग मिला। वार्ड सदस्य शराफत अली ने बताया कि शनिवार देर रात को गाय निर्माणाधीन टैंक में गिर गई थी। जिला फायर अधिकारी राकेश ठाकुर ने बताया कि टैंक में गिरी गाय को सुरक्षित निकाल लिया है। रेस्क्यू अभियान में एक घंटे का समय लगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें