फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चट्टानें गिरने से खैरी-ब्रंगाल-चौहड़ा सड़क बंद

Sat, 11 Jul 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
खैरी-ब्रंगाल-चौहड़ा सड़क  पर ब्रंगाल के समीप गिरी भारी चट्टान से मार्ग अवरूद्ध। जागरूक पाठक
विज्ञापन
शनिवार शाम 7:30 बजे पहाड़ दरका, मार्ग पर लगी वाहनों की कतारें
विज्ञापन

देररात तक मार्ग की बहाली के कार्य में जुटी रही पीडब्ल्यूडी की मशीनरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। खैरी-ब्रंगाल-चौहड़ा सड़क पर ब्रंगाल के समीप शनिवार शाम पहाड़ी दरकने से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। अचानक गिरी चट्टानों के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर सुंड़ला, तेलका, सलूणी, तीसा और कोटी की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। खबर लिखे जाने तक रात 8:30 बजे तक यातायात व्यवस्था सुचारू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

राहगीरों में अमित कुमार, केशव चंद, दलीप कुमार, मनोहर नाथ, उमेश कुमार ने बताया कि शनिवार शाम करीब 7:30 बजे ब्रंगाल के पास अचानक पहाड़ दरक गया और बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर आ गिरीं। इससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई। मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) की मशीनरी मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया। देर रात तक लोनिवि के कर्मचारी और मशीनरी मार्ग बहाली के काम में जुटे रहे। इस दौरान सड़क के दोनों ओर फंसे वाहन चालकों और यात्रियों को मार्ग खुलने का इंतजार करना पड़ा। बताया कि बरसात के मौसम में इस सड़क पर पहाड़ी से पत्थर गिरने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। उन्होंने विभाग से संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और समय रहते सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की है। वहीं, विभाग की ओर से मार्ग को जल्द बहाल करने के प्रयास जारी रहे। उधर, लोनिवि के सहायक अभियंता रजत सहगल ने बताया कि मार्ग पर बड़ी चट्टान गिरने से इस प्रकार की नौबत पेश आई है। जल्द मार्ग बहाल करवा यातायात सुचारू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें