फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में गोहत्या के खिलाफ महिलाओं ने निकाला मशाल जुलूस

Wed, 20 Jan 2016 06:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 गोहत्या प्रकरण के खिलाफ बुधवार को चंबा में हिंदूवादी संगठनों ने मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस विरोध रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। रैली के दौरान किसी भी तरह की हिंसक गतिविधि को रोकने के लिए पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। रैली शाम छह बजे से शुरू होनी थी जबकि पुलिस ने पांच बजे ही बाजार में मोर्चा संभाल लिया था।
विज्ञापन


 इस मौके पर रैली में शामिल लोगों ने चंबा में गोहत्या प्रकरण की निंदा की और प्रदेश सरकार से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने का आह्वान किया। यह रैली चंबा मुख्यालय से शुरू होकर बस स्टैंड होते हुए मोहल्ला चौंतड़ा से वापस अपनी शुरूआत की जगह पर आकर समाप्त हुई।

 रैली में मौजूद युवाओं में से मुकेश, सुरेंद्र, हितेश, ललित, राज सिंह व अन्य ने बताया कि गोहत्या को लोग कभी सहन नहीं करेंगे। इसके विरोध में सरकार को कड़ा कानून बनाने की जरूरत हैं ताकि देश में रह रहे बहुल समाज की भावनाएं आहत न हो। इस मौके पर लोगों ने अपना रोष जाहिर करते हुए गोहत्या के दोषियों के प्रति अपनी अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि गोहत्या में शामिल आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए व इस मामले की गहराई से तफतीश की जाए ताकि अन्य लोग जो गोमांस का इस्तेमाल करते रहे हैं उन पर कड़ी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन शांति पूर्वक था और उन्हें उम्मीद है कि सरकार गोहत्या के आरोपियों पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें