फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर में प्रचंड ठंड से जाम हो रहे बसों के डीजल इंजन

Wed, 20 Jan 2016 06:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 कबायली क्षेत्र भरमौर में प्रचंड ठंड इन दिनों चरम पर है, जिसने यहां पर मुख्य रूप से परिवहन की सेवा पर अपना असर डाला है। यहां पर डीजल इंधन बसों के इंजन सुबह के समय बामुश्किल ही स्टार्ट हो पा रहे हैं। रात भर पारा शून्य के करीब रहने से भरमौर में खुले आसमान के नीचे खड़े डीजल वाले वाहनों के इंजन जमे जा रहे हैं।
विज्ञापन


लिहाजा चालक और परिचालकों को इंजन पर गर्म पानी फेंक कर या इंजन के नीचे स्टोव जला कर इन्हें गर्म करना पड़ रहा हैं ताकि डीजल इंजन के अंदर प्रक्रिया शुरू कर सके। सबसे ज्यादा भरमौर में सरकारी व निजी बस सेवा पर पड़ रहा है जो कि सुबह के साढ़े छह बजे से लेकर  भरमौर से चंबा व भरमौर से पठानकोट तथा कांगड़ा के लिए निकलती हैं।

 हालांकि जलने की उच्च क्षमता होने से पेट्रोल इंधन के वाहन इस समस्या से बाहर हैं। महंगाई के इस दौर में अधिक क्षमता कम दामों के इंधन में पाने का डीजल बेहतर विकल्प हैं। बावजूद इसकी कुछ खामियां भी है। आलम यह है कि यहां पर सुबह के समय अपनी बसों को ले जाने वाले चालक परिचालक घंटों पहले सुबह तड़के ही अपने वाहनों के इंजन गर्म करने में जुट जाते हैं जो कि लगभग पौने एक घंटे तक धीरे-धीरे गर्म किए जाने के बाद डीजल को जलाने की क्षमता पैदा कर पाते हैं।
विज्ञापन

इनसेट
डेढ़ माह तक समस्या रहने की उम्मीद : निगम
आरएम चंबा अनूप राणा ने बताया कि यह समस्या आगामी एक डेढ़ माह तक ही रहेगी। जैसे जैसे मौसम खुलेगा तापमान सामान्य होने पर यह समस्या भी दूर हो जाएगी। जबकि मौजूदा समय में उन्होंने सवारियों से सहयोग देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें