फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सड़क का कार्य कर लौट रही जेसीबी का दंपती ने रोका रास्ता, शीशे तोड़े

Thu, 14 Sep 2023 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। दियोला पंचायत में जेसीबी का रास्ता रोकने और शीशे तोड़ने पर एक दंपती के खिलाफ पुलिस चौकी नकरोड़ में मामला दर्ज हुआ है। बुधवार दोपहर को जेसीबी बग्गा से कंडोलू मार्ग पर कार्य करने के लिए गई थी।
विज्ञापन

वापसी पर झवाला के पास एक दंपती ने जेसीबी का रास्ता रोक लिया। उन्होंने जेसीबी चालक को खूब खरी-खोटी सुनाई। इतना ही नहीं, सड़क पर पत्थर फेंककर जेसीबी को आगे जाने से भी रोक दिया। जेसीबी चालक को धमकी दी कि वह जबरदस्ती जेसीबी को ले जाने की कोशिश करेगा तो वे जेसीबी के साथ तोड़-फोड़ करेंगे। इससे घबराकर चालक ने जेसीबी को वहीं खड़ा कर दिया। वीरवार सुबह जब वह जेसीबी के पास पहुंचा तो जेसीबी के शीशे टूटे थे। इसको लेकर चालक ने नकरोड़ चौकी में जाकर दंपती के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने चालक की शिकायत पर दंपती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौके पर जाकर जेसीबी के टूटे हुए शीशों का मुआयना भी किया। पुलिस ने आरोपी दंपती को चौकी में तलब किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें