फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: काउंसिल ने किया स्मार्ट मीटरों का विरोध

Mon, 09 Mar 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मांग- मेडिकल कॉलेज से मुगला के लिए राइड विद प्राइड सेवा हो फिर शुरू
विज्ञापन

प्रोग्रेसिव काउंसिल की मासिक सीपी सहगल की अध्यक्षता में हुई आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। प्रोग्रेसिव काउंसिल की मासिक बैठक सीपी सहगल की अध्यक्षता में लक्ष्मण क्लब चंबा में हुई। बैठक में सभी सदस्यों ने सरकार और बिजली बोर्ड की ओर से लगाए जाने वाले स्मार्ट मीटर का विरोध किया।
विज्ञापन

काउंसिल के पदाधिकारियों ने स्मार्ट मीटर लगाने के पीछे उद्योगपतियों, पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने, बिजली बोर्ड को निजीकरण की ओर धकेलने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि यह निर्णय न सरकार के हित में है और न ही जनहित में। मेडिकल कॉलेज से मुगला और फिर अस्पताल तक निरंतर चलने वाली एचआरटीसी की राइड विद प्राइड की सुविधा अचानक बंद होने से लोगों की मुसीबतें बढ़ रही हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से इस सेवा को पुन: बहाल करने की मांग की है। सरकार से मेडिकल कॉलेज में न्यूरोलोजी, यूरोलोजी और ह्रदय संबोधित विशेषज्ञों सहित विभागों को संचालित करने की भी मांग की l उन्होंने जिला प्रशासन से नए बस अड्डे के नजदीक खाली भूमि पर अस्थायी पार्किंग उपलब्ध करवाने की मांग भी की। बैठक में पर वीएम महाजन, श्रीचंद नैयर, खुशहाल बक्शी, बुधिया राम, प्रवीण पुरी, सुरेंदर भंडारी, डाॅ. ओपी पुरी, मुकेश कंपानी, सुशील कुमार, डा. डीके सोनी, अनिल कुमार, तरुण बिज समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें