फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लावारिस पशुओं से नहीं मिली निजात, खेतों में काटनी पड़ रही रात

विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता के बाशिंदे लावारिस मवेशियों से परेशान, सड़क पर चलना मुश्किल
विज्ञापन


खेतों में पहुंचकर फसल को पहुंचाते हैं नुकसान
प्रशासन से की समस्या से निजात दिलाने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
सिहुंता (चंबा)। लावारिस मवेशियों से फसल बचाने के लिए ग्रामीण रात को खेतों की रखवाली कर रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र भटियात के तहत आते सिहुंता परिक्षेत्र के बाशिंदे लावारिस मवेशियों से काफी परेशान हैं। एक तरफ लावारिस पशुओं ने रास्ते पर डेरा जमा रखा है तो वहीं दूसरी तरफ खेतों में उगी फसल को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे में लोगों के लिए रास्ते पर आवाजाही करना बेहद मुश्किल हो गया है। रात को घर सोने के बजाय लोगों को खेतों में लावारिस मवेशियों से फसल की देखभाल करनी पड़ रही है। लोगों के मुताबिक इतनी मेहनत करके खेतों में फसल लगाते हैं लेकिन लावारिस पशुओं के आतंक ने मेहनत पर पानी फेर दिया है। जहां देखो वहां लावारिस मवेशियों का झुंड इकट्ठा रहता है।

लावारिस मवेशियों का आतंक प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। पंचायत प्रतिनिधि को इसके बारे में कई बार अवगत करवाया जा चुका है लेकिन समस्या से निजात नहीं मिल रही है। लोगों का सड़कों पर चलना काफी मुश्किल हो गया है। कुलभूषण उपमन्यु, ग्रामीण।
विज्ञापन


रात को घर में सोने के बजाय खेतों में फसल की रखवाली करनी पड़ रही है। ऐसे ही लावारिस मवेशियों का आतंक रहा तो लोगों की फसल उगाना मुश्किल हो जाएगा। लावारिस मवेशियों को जल्द गोसदन में रखा जाए। माधो राम, ग्रामीण।
कड़ी धूप में मेहनत कर फसल उगाते हैं और लावारिस मवेशी फसल को तबाह कर जाते हैं। ऐसा कई सालों से चलता आ रहा है। आज दिन तक न तो प्रशासन और न ही पंचायत की ओर से समस्या का निदान हो पाया है। अशोक कुमार, ग्रामीण।
सड़कों पर आवाजाही करना बहुत मुश्किल हो गया है क्योंकि, लावारिस मवेशी रास्ते में झुंड बनाकर बैठे रहते हैं। हर समय हादसे का भय सताता रहता है। प्रशासन इस समस्या से जल्द निजात दिलाए। - सुरेंद्र सिंह, ग्रामीण।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र भटियात के एसडीएम पारस अग्रवाल का कहना है कि यह मामला ध्यान में है। जो गोसदन बना है, वहां जाने के लिए रास्ता नहीं है। रास्ता बनने के बाद लावारिस मवेशियों को गोसदन में रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें