बोले, पांच साल से नहीं हुआ भुगतान, धरना देने की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पथ परिवहन निगम के चालकों-परिचालकों में रात्रि भत्ता न मिलने से रोष है। उनका कहना है कि पांच साल से रात्रि भत्ते का भुगतान नहीं हो पाया है। अब चालक यूनियन ने प्रदेश सरकार को धरना देने की चेतावनी दी है। चालकों-परिचालकों का कहना है कि दिन-रात सेवाएं देने के बावजूद उन्हें उनकी मेहनत के पैसे नहीं मिल रहे हैं। इसके वे खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। इसको लेकर कई बार सरकार को लिखित प्रस्ताव के माध्यम से अवगत करवा चुके हैं लेकिन, आज दिन तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। कई चालक लंबे रूट पर सेवाएं देने के बाद भी रात को ओवरटाइम लगा रहे हैं, जिन्हें उसका पैसा नहीं मिल रहा है।
चालक यूनियन के प्रधान हंस राज, राज्य कार्यकारिणी तकनीकी संगठन के उपाध्यक्ष विवेक गुलेरिया, उपप्रधान ओम शंकर ने कहा कि वे ओवर टाइम लगाते हैं, उसके बावजूद उन्हें रात्रि भत्ते का भुगतान नहीं हो रहा है। हालांकि, चालकों-परिचालकों को एक रात्रि का 130 रुपये का भत्ता मिलता रहा है जो पांच साल से नहीं मिल रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि रात्रि भत्ते का जल्द भुगतान किया जाए।
मोहरों की दुकान पर रेड- फोटो : akhnoor
मोहरों की दुकान पर रेड- फोटो : akhnoor
मोहरों की दुकान पर रेड- फोटो : akhnoor