फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अब प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित नहीं रहेंगे जरूरतमंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब अपात्रों का चयन नहीं हो पाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक योजना तैयार की गई है। इसके तहत अब प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रों का चयन करने के लिए पंचायत कार्यालय की टीम गांव-गांव जाएगी। इस टीम में पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक और तकनीकी सहायक शामिल होंगे। टीम उन्हीं लोगों को योजना के तहत सम्मिलित करेगी, जो जरूरतमंद और अति आवश्यकता वाले होंगे। प्रशासन की इस पहल से जहां अपात्र इस योजना में शामिल नहीं होंगे तो वहीं, दूसरी तरफ जरूरतमंदों को अपनी गुहार लगाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जानकारी के मुताबिक विकास खंड सलूणी के तहत 44 पंचायतें शामिल हैं। इसके लिए 44 टीमों का गठन किया गया है। यह टीम गांव-गांव जाकर लोगों का आंकड़ा जुटाएगी। इसके बाद योजना के तहत पात्रों के चयन के लिए तय मापदंड के अनुरूप कार्य करेगी। गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुछेक जगहों पर अपात्रों का चयन हो गया था जबकि पात्र लोग इस योजना से लाभान्वित नहीं हो पाए। ऐसे में कई मामले प्रशासन के पास भी पहुंचे। प्रशासन ने इन शिकायतों को सिरे से खत्म करने के लिए यह व्यवस्था लागू की है। इसके तहत तीन सदस्यीय पंचायत कार्यालयों की टीम गांव-गांव का दौरा करेगी। खंड विकास अधिकारी कनवर सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें