फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा के सभी स्वास्थ्य खंडों में यहां लगेगी कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
Corona vaccine will be implemented in all health sections today
विज्ञापन
चंबा। स्वास्थ्य विभाग चंबा की ओर से सोमवार को आयोजित होने वाले कोरोना टीकाकरण शिविरों का शेड्यूल जारी कर दिया है। सीएमओ डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि खंड स्तर पर इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

कहा कि भरमौर स्वास्थ्य खंड के तहत सिविल अस्पताल भरमौर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गरोला, स्वास्थ्य उप केंद्र सरड़ी और सतनाला में टीकाकरण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। वहीं, चूड़ी खंड के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैहला मंगला, रठियार, कोलका, भरियां, जटकरी, मोबाइल टीम कुरांह, रजेरा, गागला और बोगा में लोग कोरोना वैक्सीन लगवा सकते हैं।
किहार खंड के तहत सिविल अस्पताल किहार, सलूणी, तुंगाला, डियूर, सुंडला, सालवां, डंडी, ब्रंगाल, वांगल, बग्गी और खंड किलाड़ के तहत सिविल अस्पताल किलाड़, चंबा मेडिकल कॉलेज, आयुर्वेदिक अस्पताल बालू, पुखरी, राजनगर, साहो के अलावा समोट खंड के सिविल अस्पताल चुवाड़ी, बाथरी, बचत भवन डलहौजी, समोट, परछोड़, बनीखेत और सिंबल घटा में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। तीसा स्वास्थ्य खंड के तहत सिविल अस्पताल तीसा, बघेईगढ़, कल्हेल, बोंदेड़ी, देहग्रां, नेरा और दियोला में लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें