फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग को आज लगेगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टीकाकरण के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य केंद्रों की सूची जारी कर दी है। इन केंद्रों में बुधवार को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य खंडों में टीकाकरण पंजीकरण और टीका लगवाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज चंबा और डलहौजी में वैक्सीन लगवाने के लिए स्लॉट बुकिंग आवश्यक है। यह बुकिंग शिविर से एक दिन पहले दोपहर 12 से एक बजे कोविन एप के माध्यम से की जाएगी। जबकि, अन्य केंद्रों में स्लॉट बुकिंग आवश्यक नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बुधवार को आयुर्वेदिक अस्पताल बालू, मेडिकल कॉलेज चंबा, रावमापा पुखरी, राउपा कंदला, परोथा, राजकीय माध्यमिक पाठशाला टिकरी, पीएचसी राजनगर और ग्राम पंचायत द्रम्मण में लोग कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। स्वास्थ्य खंड तीसा में सिविल अस्पताल तीसा, गांव कुहाल, शक्ति नाला, जूनास, आंगन बाड़ी केंद्र कठवाड़, प्राथमिक पाठशाला जसौरगढ़, स्वास्थ्य खंड किहार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भुनाड़, बगी समहा, वांगल, बरंगाल, डीयूर, डंडी, तूंगाला, रावमापा तेलका, हिमगिरी, किहार और सलूणी में वैक्सीन लगवा सकते हैं।
वहीं, स्वास्थ्य खंड भरमौर में स्वास्थ्य उपकेंद्र सठली, कुगति, तरेला, दियोला, ऊरेई और नयाग्रां में शिविर लगाया जाएगा। स्वास्थ्य खंड चूड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी, पीएचसी मैहला, रावमापा करियां, ग्राम पंचायत कोलका, कुपाहड़ा, देवी देहरा और प्राथमिक पाठशाला रठियार में टीकाकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे। स्वास्थ्य खंड समोट में सिविल अस्पताल चुवाड़ी, बचत भवन डलहौजी, पीएचसी मेंल, हुनेरा, मोरथू, ग्राम पंचायत खरगट, बाथरी, परसीयारा, स्वास्थ्य खंड किलाड़ में सिविल अस्पताल किलाड़, स्वास्थ्य उप केंद्र रेइ, शोर, करयास और हीलोर में लोग वैक्सीन लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें