चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज के सारी वार्ड में दो मरीजों सहित 15 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सारी वार्ड में 45 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। इस महिला को किडनी की बीमारी भी थी। महिला को उपचार के लिए डीसीएच धर्मशाला रेफर किया गया है। इसके अलावा इसी वार्ड में भर्ती 74 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। जिसे उपचार के लिए डीसीएचसी डलहौजी रेफर किया गया है। इन मरीजों को चंबा से रेफर करने के बाद पूरे वार्ड को सैनिटाइज किया गया ताकि संक्रमण का खतरा न रहे। इसके अलावा चुवाड़ी के गाहर में 43 वर्षीय व्यक्ति, सुरंगानी में 54 वर्षीय महिला, मसरूंड के मटियारा में 36 वर्षीय महिला, कियुना में 54 वर्षीय व्यक्ति, बनीखेत में 48 वर्षीय व्यक्ति, मुगला में 57 वर्षीय व्यक्ति, चुवाड़ी में 75 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। होली में निर्माणाधीन एक प्रोजेक्ट के चार कामगार भी कोरोना संक्रमित निकले हैं। जो पश्चिम बंगाल से आए थे। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को संबंधित कोविड केयर सेंटरों में शिफ्ट कर दिया है। जिला में एक्टिव केसों की संख्या 91 हो गई है। होम आइसोलेट किए गए 14 कोरोना संक्रमितों को नई गाइडलान के अनुसार शुक्रवार को डिस्चार्ज कर दिया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश गुलेरी ने बताया कि जिला में 15 कोरोना संक्रमित आए मरीजों को कोविड केयर सेंटर शिफ्ट किया गया। बताया कि अब तक 675 लोग कोरोना का शिकार हो चुके हैं। 574 कोरोना मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। इसके अलावा कोरोना से छह लोगों की मौत भी हुई है।