फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: संविधान दिवस धूमधाम से मनाया, बाबा साहेब का योगदान सराहा

Wed, 26 Nov 2025 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के सलूणी कॉलेज में संविधान दिवस को लेकर कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थी।संवाद
विज्ञापन
चंबा। भारतीय संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर जिला मुख्यालय उपायुक्त कार्यालय के समीप स्थित पार्क में स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर आंबेडकर मिशन सोसायटी, गुरु रविदास, भीमा भाई महिला मंडल और आंबडेकर कर्मचारी कल्याण संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सोसायटी के महासचिव अनूप राही ने कहा कि विश्व ज्ञान के प्रतीक, बोधिसत्व, महामानव, भारत के संविधान रचयिता भारत रत्न बाबा साहिब डॉ. भीम राव आंबेडकर ने विश्व के सर्वश्रेष्ठ संविधान की रचना की।
साथ ही दलितों, शोषितों, महिलाओं, मजदूरों और समाज के सभी वर्गों को उनके वंचित अधिकार दिलवाए। समाज में समानता, समरसता और बराबरी का अधिकार दिलवाने में भारतीय संविधान के माध्यम से बाबा साहेब का योगदान अतुल्य एवम अनुकरणीय है। इस अवसर पर पर जितेश्वर सूर्या, अनूप राही, किशन लाल शाह, अविनाश पाल, शिवचरण चंद्रा व अन्य द्वारा बाबा साहिब के जीवन, उनके मिशन, संविधान का किसी राष्ट्र में महत्व, भारतीय संविधान की विशेषता संबंधित विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

भाषण में हिमांशु प्रथम
चंबा। राजकीय प्राथमिक व माध्यमिक पाठशाला कुलाल में संविधान दिवस मनाया गया। इसमें वार्ड पंच कोल सिंह मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान आयोजित भाषण प्रतियोगिता में हिमांशु ने पहला, तुषार सिंह ने दूसरा और गुंजन तीसरे स्थान पर रहीं।
प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में अजय, साक्षी और पूजा रहे अव्वल
सलूणी (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय सलूणी के राजनीति विज्ञान विभाग ने राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सहयोग से संविधान दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर तृतीय वर्ष के अजय कुमार, साक्षी ठाकुर, पूजा रहे और द्वितीय स्थान पर द्वितीय वर्ष की तमन्ना, राशि, एकता रहे, जबकि तृतीय स्थान पर तृतीय वर्ष की दीक्षा, रितिका तथा हरजोत रहीं।
संविधान में बताए कर्तव्यों का निर्वहन करें विद्यार्थी : रंजू
बनीखेत (चंबा)। बीटीसी डीएवी महाविद्यालय बनीखेत में संविधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. रंजू वाला पटियाल की अध्यक्षता में किया गया। रंजू वाला पटियाल ने कहा कि हर एक व्यक्ति को उचित रूप से अपने संविधान की जानकारी होनी चाहिए। संविधान बनाना और आसान बात नहीं है संविधान दिवस केवल औपचारिकता नहीं है बल्कि एक संदेश है कि हम सभी को संविधान में बताए गए कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।
कर्तव्यों का पालन करने के लिए किया प्रेरित
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिमणी में संविधान दिवस कार्यकारी प्रधानाचार्य बिहारी लाल की अध्यक्षता में मनाया गया। इस मौके पर काफी संख्या में विद्यार्थी मौजदू रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान दिवस के विषय पर जानकारी दी। साथ ही संविधान में निर्धारित कर्तव्यों का पालन करने के बारे में प्रेरित किया।
संविधान की दी जानकारी
साहो (चंबा)। पीएम श्री राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में राष्ट्रीय संविधान दिवस मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार प्रकट किए। वक्ताओं ने कहा कि हमारे देश में हर साल 26 नवंबर को भारत के संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। 26 नवंबर 1949 को, भारत की संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया, जो 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं के रूप में दीपक कुमार, सतिंद्र सिंह, डॉ. राजेश सहगल और सुशांत आदि मौजूद रहे। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कीड़ी में भी राष्ट्रीय संविधान दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें