फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुसुम धीमान बनी नगर पंचायत चुवाड़ी की अध्यक्ष, सुरिंदर उपाध्यक्ष

विज्ञापन
सिहुंता में नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। नगर पंचायत चुवाड़ी में 12 दिन के बाद आखिरकार कांग्रेस ने निर्विरोध अध्यक्ष और उपाध्यक्ष कि कुर्सी पर कब्जा कर लिया है। वार्ड तीन से पार्षद कुसुम धीमान को अध्यक्ष और वार्ड दो से पार्षद सुरिंद्र चाढ़क को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया। नपं चुवाड़ी में भाजपा अपने प्रत्याशी तक नहीं उतार सकी। नपं चुवाड़ी में कांग्रेस समर्थित पांच प्रत्याशी होने के कारण विरोधी खेमे के पास अपने प्रत्याशी के लिए प्रस्तावक और द्वितीय प्रस्तावक तक नहीं था। लिहाजा चुनाव एकतरफा हो गया। पांचों कांग्रेस समर्थित पार्षद पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया के साथ समिति कार्यालय पहुंचें।
विज्ञापन

समिति कार्यालय चुवाड़ी में नगर पंचायत चुवाड़ी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनने के लिए बैठक का आयोजन किया। एसडीएम भटियात बचन सिंह की अगुवाई में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव किया गया। इसमें कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष पद के लिए कुसुम धीमान और उपाध्यक्ष पद के लिए सुरिंद्र चाढ़क का नाम प्रस्तावित किया गया।
इसमें सभी ने सहमति जताई। इस पर एसडीएम भटियात बचन सिंह ने दोनों को विजयी घोषित किया। चुनाव के बाद पूर्व विधायक और कांग्रेस प्रवक्ता कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि स्थानीय विधायक ने चुने हुए पार्षदों पर कई तरह के दबाव डाले। मगर पांचों कांग्रेस पार्षद किसी भी दबाव में नहीं आए।
विज्ञापन

विधायक ने प्रशासनिक अमले का हर संभव दुरुपयोग किया और अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव टालने का भी प्रयास किया। मगर आज के इस चुनाव से चुवाड़ी नगर कि जनता ने पार्षदों के माध्यम से विधायक को करारा जवाब दिया है। चुवाड़ी नगर पंचायत के इस पूरे चुनाव का संचालन बहुत ही कुशलता से कांग्रेस ब्लॉक के महासचिव विजय कंवर ने किया और सात में छह सीटों पर कांग्रेस को विजयी बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें