नैनीखड्ड (चंबा)। भटियात क्षेत्र के बकलोह में गोरखा समुदाय का पांच दिवसीय दिवाली उत्सव भाई दूज के साथ संपन्न हो गया। अंतिम दिन बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर स्नेह जताया।
विज्ञापन
पांच दिनों तक चले इस उत्सव में समुदाय के लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार दीपावली मनाई। घरों में पकवान बनाए गए और परिवारों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटीं। त्योहार के दौरान आपसी मेल-मिलाप और भाईचारे का माहौल रहा। लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। गोरखा समुदाय में दिवाली का विशेष सांस्कृतिक और पारंपरिक महत्व है। भाई दूज की रस्म के साथ उत्सव संपन्न होने पर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। संवाद