फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शिक्षक के कार्यभार न संभालने की उपायुक्त से शिकायत

Wed, 25 Mar 2026 10:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैहला (चंबा)। ग्राम पंचायत मैहला के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला। लोगों ने बताया कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला तागी में जेबीटी अध्यापक की नियुक्ति तो कर दी गई लेकिन उन्होंने अब तक विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं किया है।
विज्ञापन

इस मौके सुरेंद्र कुमार व बिंदु कुमार सहित अन्य ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक आने में आनाकानी कर रहा है। इससे स्कूल के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सरकार और शिक्षा विभाग के आदेशों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की जाए। स्कूल में नियमित शिक्षक की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे मजबूरन बड़ा कदम उठाएंगे। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि इस बारे में शिक्षा विभाग को जांच के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें