फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: इतिहास कमीशन की परीक्षा को आगे बढ़ाए आयोग

Wed, 05 Jun 2024 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग 17 जून को इतिहास विषय के कमीशन की परीक्षा लेगा। इसके अगले ही दिन यूजीसी नेट की परीक्षा है।
विज्ञापन

ऐसे में अभ्यर्थियों ने इतिहास विषय के कमीशन की परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ाने की मांग की है। अजय कुमार, आदित्य शर्मा, रजनी शर्मा, रुचिका देवी, प्रिया शर्मा, पंकज कुमार, अक्षय कुमार, अनिल कुमार, कपिल शर्मा, केवल कुमार, दीप कुमार, संजय कुमार, रोहित कुमार, अनु कुमार, लक्ष्मी देवी और पूजा शर्मा ने बताया कि आयोग लेक्चरर कमीशन की परीक्षा ले रहा है। इसमें कुछ विषय के पेपर हो गए हैं। कुछ के चल रहे हैं। इतिहास के लेक्चरर का पेपर 17 जून को है। इसका परीक्षा केंद्र शिमला में है। इससे अगले दिन 18 जून को यूजीसी नेट का एग्जाम है। जिले के काफी अभ्यर्थी यह परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

परीक्षा भरते वक्त शिमला के साथ-साथ धर्मशाला केंद्र भी दिया था। अब यह पेपर शिमला में हो रहा है। ऐसे में अब उन सभी अभ्यर्थियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। शिमला में भी यह परीक्षा अलग-अलग जगह हो रही है। ऐसे में अगले दिन वे चंबा नहीं पहुंच पाएंगे। बताया कि नेट की फीस 1150 रुपये भरी है। उन्होंने आयोग से मांग की है कि इतिहास की परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाई जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें