चंबा के तीसा में ढाबे पर बाल मजदूरी को लेकर निरीक्षण करती संयुक्त टीम।संवाद
तीसा (चंबा)। उपमंडल चुराह के तीसा बाजार में संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण पैन इंडिया रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन कैंपेन ऑफ चाइल्ड एंड एडोलसेंट के तहत किया गया।
टीम ने बाजार की हर दुकान में निरीक्षण किया और बाल श्रम के प्रति जागरूक किया। टीम ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि अगर कोई बाल श्रम करवाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तीसा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
एसडीएम तीसा शशि पाल शर्मा, बाल कल्याण समिति सदस्य निशा बहल, बाल विकास परियोजना अधिकारी तीसा भाग चंद, जिला बाल संरक्षण इकाई से विधि एवं परिवीक्षा अधिकारी माला शर्मा, जिला बाल संरक्षण इकाई से परामर्शदाता स्नेह शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता बबीता जरयाल, चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा से परामर्शदाता नीता देवी, चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर रीता कुमारी, चाइल्ड हेल्पलाइन वर्कर चैन सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।