बनीखेत/बाथरी (चंबा)। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर बोंखरी मोड़ के समीप निजी स्कूल बस और कार के बीच टक्कर हो गई। गनीमत रही कि निजी स्कूल बस में कोई बच्चा नहीं था।
इस कारण टक्कर से वाहन चालकों को किसी तरह का जानी नुकसान नहीं। इस टक्कर के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसके बाद लोगों ने मौके पर पहुंच कर दोनों बस और कार चालक को समझा-बुझाकर आपसी रजामंदी करवाई। इसके बाद हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पहले की तरह ही हो पाई। खैर, वाहनों की टक्कर का मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा। संवाद