फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जून में फिर लौटी ठंड, पांगी की चोटियों ने ओढ़ी बर्फ की चादर

Sat, 13 Jun 2026 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला चंबा में पिछले दो दिनों से हल्की बारिश का दौर जारी, गर्मी से लोगों को मिली राहत
विज्ञापन

पांगी की चोटियां चस्क भटोरी, सुराल भटोरी, परमार धार सहित सचे जोत में हल्की बर्फबारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। दुर्गम क्षेत्र पांगी की ऊंची चोटियों में हल्का हिमपात हुआ। इसके चलते घाटी में ठंड बढ़ गई है। जिला मुख्यालय चंबा में भी पिछले दो दिन से हल्की बारिश का दौर जारी है। इससे तापमान में गिरावट आ गई है।
मौसम सुहावना हो गया है। बारिश के चलते किसान भी खेतों में मक्की की बिजाई करने में जुट गए हैं। जिला मुख्यालय के साथ लगते क्षेत्र करियां, मुगला, हरदासपुरा, तन्होटू गांव में अभी मक्की की बिजाई नहीं हुई है। खेतों से नमी गायब होने के कारण मक्की की बिजाई में देरी हुई। अब हुई बारिश होने से किसान गदगद हैं। वे मक्की की बिजाई करने में जुट गए हैं। जनजातीय क्षेत्र पांगी की ऊंची चोटियां चस्क भटोरी, सचे जोत, सुराल भटोरी और परमार धार में हल्का हिमपात हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस बार जून के दूसरे सप्ताह में भी घाटी में प्रचंड ठंड पड़ रही है। नियमित अंतराल के बाद हो रही हल्की बर्फबारी के चलते घाटी से ठंड वापस आ रही है। गत दिनों जिला मुख्यालय में पारा 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया मगर दो दिन की हल्की बारिश के चलते अब मौसम सुहावना हो गया है और तापमान में गिरावट हुई है। शनिवार को जिला में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें