फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: व्यापार मंडल ने भंडारे की तैयारियों पर की चर्चा

Sat, 13 Jun 2026 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। चौरासी व्यापार मंडल की विशेष बैठक में वार्षिक भंडारे की रूपरेखा बनाई गई। वरिष्ठ सदस्य एवं संयोजक हरिशरण शर्मा ने बताया कि इस वर्ष भंडारे और शिव नुआले का आयोजन जुलाई के प्रथम सप्ताह में होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों के गठन तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के वरिष्ठ सदस्य एवं संरक्षक देसराज शर्मा ने सभी व्यापारियों और सदस्यों से कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया। इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रधान महिंद्र पटियाल, महासचिव सुमित ठाकुर, कोषाध्यक्ष कालू शर्मा, कोर कमेटी एवं वरिष्ठ सदस्य जैसी राम ठाकुर, रंजीत शर्मा, आजाद जरयाल, शांता ठाकुर, संजय ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कपूर, प्रभारी विनय सनियाल, पवन पठानिया, पप्पू डोगरा, प्रेस सचिव प्यार शर्मा, राजेंद्र शर्मा, वरिष्ठ सदस्य नीरज महाजन, शुभम नांगला, गोविंद शर्मा, सोनू शर्मा और विजय कपूर भट्ट मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें