फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सीएमओ ने किया चूहन पीएचसी का निरीक्षण

Fri, 27 Mar 2026 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुन में निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉ. जाल
विज्ञापन
चंबा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चूहन का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं और मरीजों को दी जा रहीं सुविधाओं का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन

डॉ. जालम भारद्वाज ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का दौरा किया और चिकित्सकीय उपकरणों, दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई, स्टाफ की उपस्थिति और मरीजों के प्रति व्यवहार का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि मरीजों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और सहानुभूतिपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जाएं। इस दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

पंकज सलारिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें