फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: विकास को गति देने के लिए चुराह हलके को गोद लें सीएम

Fri, 27 Mar 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह के विधायक डॉ. हंसराज ने सदन में लगाया चंबा जिले की अनदेखी का आरोप
विज्ञापन

बोले- बजट में कहीं नहीं किया चंबा का जिक्र, जहां शिक्षा की जरूरत, वहां सुविधाएं नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान चुराह के विधायक एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. हंसराज ने सरकार पर चंबा जिले की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 के बजट में चंबा का कहीं जिक्र तक नहीं किया गया। सदन में डॉ. हंसराज ने मुख्यमंत्री से विशेष आग्रह किया कि मुख्यमंत्री चुराह विधानसभा क्षेत्र को गोद लें जिससे विकास कार्यों को गति मिल सके और लंबे समय से रुके प्राजेक्टों को जल्द पूरा किया जा सके। सरकार विशेष ध्यान दे तो चुराह विकास की राह पर तेजी से बढ़ सकता है। उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाया और कहा कि जहां शिक्षा की सबसे अधिक आवश्यकता है, वहां सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। जहां खेलों की अपार संभावनाएं हैं, वहां खेल ढांचे का अभाव है। उन्होंने चुराह में अधूरे विकास कार्यों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण और जलशक्ति विभाग डिवीजन के भवन करीब दो साल से बनकर तैयार हैं। इनका उद्घाटन नहीं किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार ने जल्द कदम नहीं उठाया तो वह स्वयं इन भवनों का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने चिली क्षेत्र में चार से साढ़े चार करोड़ रुपये से बने बालिका आश्रम का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि एनएचपीसी की ओर से बनाए इस भवन का उद्घाटन नहीं हुआ है। इससे यह खंडहर बनने के कगार पर है। डॉ. हंसराज ने कहा कि वह लगातार सदन में अपने क्षेत्र और जिले के मुद्दे मजबूती से उठा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें